In this episode, we explore the delicate space between longing and arrival - Intezaar. We journey from waiting for a beloved to holding on for better days, and finally to the wait of collective hope for freedom and positive change. Sometimes waiting breaks us, sometimes it binds us to hope, and sometimes, the waiting itself becomes love, faith, and a quiet form of resistance.
इंतज़ार
इस एपिसोड में हम टटोलते हैं इंतज़ार के उस नाज़ुक फ़ासले को, जो चाहत और हासिल के बीच झूलता रहता है। कविताओं के सहारे हमारा ये सफ़र, मोहब्बत में किसी की राह देखने से शुरू होकर बेहतर वक़्त की उम्मीद, और फिर आज़ादी व बदलाव की सामूहिक प्रतीक्षा तक पहुँचता है। कभी इंतज़ार हमें तोड़ता है, कभी उम्मीद से जोड़ता है, और कभी यही इंतज़ार प्रेम, विश्वास, और संघर्ष का रूप ले लेता है।